{"_id":"5c61c969bdec227d9070c500","slug":"dump-collides-with-uncontrolled-car-van-10-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से अनियंत्रित कार वैन से टकराई, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से अनियंत्रित कार वैन से टकराई, 10 घायल
Tue, 12 Feb 2019 12:43 AM IST
gaurav gaurav
unnao
unnao
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त वैन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर अजगैन थानाक्षेत्र के वशीरतगंज में सोमवार दोपहर डंपर की टक्कर से वैन अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर पहुंच वैन से टकरा गई। इससे वैन पलट गई। हादसे में वैन व कार सवार दस लोग घायल हो गए। घायलों को नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।
कानपुर मेडिकल कालेज कैंपस निवासी आनंद कुमार (38) पुत्र एआर मौर्या रविवार को लखनऊ के गोमती नगर निवासी चाचा के घर वसंत पूजा में शामिल होने गए थे। सोमवार दोपहर वह कार से घर लौट रहे थे। अजगैन के वशीरतगंज के निकट पीछे से डंपर ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी पट्टी में पहुंच गई। यहां वैन से टकरा गई। इससे वैन पलट गई। हादसे में आनंद कुमार, उनकी पत्नी अलका सिंह, लड़का प्रखर(15) व लड़की प्रकृति (11) घायल हो गई।
वैन सवार लखनऊ बीकेटी निवासी शैलेंद्र (34) पुत्र छोटेलाल, उनका बेटा सूर्या सिंह (9), लड़की चाहत(4), साला धंशू सिंह (32) पुत्र शिवगोपाल व दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसा होते ही राहगीरों ने वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और नवाबगंज सीएचसी भेजा। उधर हादसे के बाद राजमार्ग पर जाम लग गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनाें को हटवाकर जाम खुलवाया।