फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Due to tractor-bus collision, there was a jam on Hardoi road for two hours.

Unnao News: उन्नावः ट्रैक्टर-बस भिड़ने से हरदोई मार्ग पर दो घंटे रहा जाम

Wed, 30 Nov 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Due to tractor-bus collision, there was a jam on Hardoi road for two hours.
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर लगा जाम। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर खुमानखेड़ा गांव के पास ट्रैक्टर और बस में भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के वक्त बस में पच्चीस यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी को मामूली चोट आईं। क्षतिग्रस्त वाहनों से मार्ग पर दोनों ओर करीब दो किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

रऊकरना गांव स्थित एक ईंट-भट्ठा से ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंट लेकर हरदोई की ओर जा रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह उन्नाव-हरदोई मार्ग पर खुमानखेडा गांव के पास पहुंचा था तभी ट्रैक्टर का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बस में टकरा गया। घटना में ट्रैक्टर और बस क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि दोनों वाहनों में बैठे लोग बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

सड़क के बीचोंबीच क्षतिग्रस्त वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। दोनों ओर दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। दोनों वाहनों के चालक मौके से भाग निकले। थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बस की सवारियों को दूसरे वाहन में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया। बाद में क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराया। तब यातायात सुचारु हो सका।

उन्नाव-हरदोई मार्ग पर खुमानखेड़ा गांव के पास ट्रैक्टर व बस की भिड़ंत के बाद लगी भीड़ व मौजूद पुलि?

उन्नाव-हरदोई मार्ग पर खुमानखेड़ा गांव के पास ट्रैक्टर व बस की भिड़ंत के बाद लगी भीड़ व मौजूद पुलि?- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed