फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Due to the spread of smoke, people living within one kilometer had trouble breathing.

Unnao News: धुआं फैलने से एक किमी में रहने वालों को सांस लेने में हुई परेशानी

Sun, 17 Aug 2025 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Due to the spread of smoke, people living within one kilometer had trouble breathing.
उन्नाव। फैक्टरी में आग लगने के बाद प्लास्टिक जलने से धुआं का गुबार फैलने से एक किमी दायरे में रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। हालांकि किसी को इतनी दिक्कत नहीं हुई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाए। भवन ढहने से नीचे खड़ी एक कार भी छतिग्रस्त हो गई। घटना में सिलिंडर फटने का अनुमान है। हालांकि सीएफओ ने आग ठंडी होने के बाद गहनता से जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन




शुक्रवार रात एक बजे फैक्टरी में आग लगने के बाद जैसे-जैसे धुएं की रफ्तार तेज हुई और वह आसपास रहने वाले लोगों के घरों तक पहुंचा तो उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। यह देख सभी घबरा गए। घर के बाहर निकल कर देखा तो आनन-फानन दरवाजे खिड़की बंद कर लिए। साथ ही गमछे या अन्य कपड़े से चेहरे को ढक लिया, ताकि अधिक परेशानी न हो। जिला अस्पताल के डॉक्टर शोभित अग्निहोत्री की माने तो प्लास्टिक के जलने का धुआं अगर मनुष्य के श्वसन नली तक पहुंच जाए तो उसे सांस लेने में तकलीफ होने के साथ उसका हार्मोनल असंतुलन हो सकता है। साथ ही कैंसर का खतरा रहता है। उधर फैक्टरी की ईंटे टूट कर गिरने से मौजूद फायर की गाड़ियों का भी आंशिक नुकसान हुआ है। अधिकारियों को सिलिंडर फटने का भी अनुमान है। यहां दो गैस सिलिंडर तो सुरक्षित निकाले गए, लेकिन कुल कितने रखे थे इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। मलबा हटाने में जेसीबी की मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed