फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Due to lack of network, accused uncle could not be produced

नेटवर्क न होने से आरोपी चाचा की नहीं हो सकी पेशी

Thu, 12 Dec 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of network, accused uncle could not be produced
नेटवर्क न होने से आरोपी चाचा की नहीं हो सकी पेशी
विज्ञापन

एडीजे षष्ठ व तृतीय के यहां चार मामलों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से होनी थी सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के चाचा पर चल रहे प्राणघातक हमले सहित चार मामले की बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी होनी थी, लेकिन नेटवर्क की दिक्कत के चलते पेशी नहीं हो पाई। इन सभी मामलों में अगली तारीख 18 दिसंबर दी गई है।

विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के चाचा पर दर्ज प्राणघातक हमले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश षष्ठ अहसान उल्ला खां के न्यायालय में चल रही है। पिछली सुनवाई में जज ने गवाहाें को अगली पेशी में आने का आदेश दिया था, लेकिन गवाह हाजिर नहीं हुए थे। इससे गवाही नहीं हो पाई थी। वहीं एसीजेएम तृतीय प्रमोद कुमार के न्यायालय में चल रहे मुकदमों में फर्जी टीसी, कब्र खुदवाने व झूठा प्रार्थनापत्र के मामले में भी सुनवाई होनी थी, लेकिन नेटवर्क की समस्या होने से आरोपी चाचा की वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी पेशी नहीं हो पाई। आरोपी चाचा के वकील अजेंद्र अवस्थी ने बताया कि गवाहों के न आने और नेटवर्क की दिक्कत के चलते पेशी नहीं हो पाई। इन सभी मामलों की सुनवाई के लिए अगली तिथि 18 दिसंबर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed