फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Drunk youth left gun on roadside

Unnao News: नशे में सड़क किनारे बंदूक छोड़ गया युवक

Tue, 03 Sep 2024 04:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Drunk youth left gun on roadside
उन्नाव। नशे की हालत में युवक बंदूक (रिपीटर) करोवन मोड़ स्थित एक बाइक एजेंसी के सामने रखे ईंटों के बीच छोड़ कर चला गया। सोमवार सुबह लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच कर उसे कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

गंगाघाट कोतवाली के शंकरपुर गांव निवासी संदीप यादव के पास लाइसेंसी बंदूक (रिपीटर) है। वह कानपुर के गोहना थानाक्षेत्र स्थित सीएमएस स्कूल में गार्ड है। रविवार को वह शेखपुर में रहने वाली बहन के यहां आया था। शाम को घर के लिए निकला और शराब पी और सदर कोतवाली के करोवन मोड़ स्थित एक बाइक एजेंसी के पास रुका और ईंटों के बीच में बंदूक रखने के बाद उसे भूल गया और घर चला गया। सोमवार सुबह लोगों ने बंदूक देखी तो पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाली पुलिस पहुंची और बंदकू में लिखे शस्त्र नंबर आधार पर आयुध विभाग से उसके लाइसेंस धारक का पता लगाया। संदीप के मुताबिक, गलती से बंदूक भूल गया था। उसने अपनी गलती स्वीकार की है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि बंदूक को कब्जे में लिया गया है और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। लापरवाही पर शस्त्र लाइसेंस रद भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed