{"_id":"64764030ed8e234f830eaed7","slug":"drizzling-with-dust-storm-unnao-news-c-12-1-262038-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी
Tue, 30 May 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 30 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। देर शाम आई धूल भरी तेज आंधी के बाद हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान गिर गया। शहर व कई ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। आंधी से आम की फसल को भी नुकसान हुआ है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री न्यूनतम में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
मंगलवार शाम करीब छह बजे तेज धूलभरी आंधी चलने से कुछ देर के लिए सड़कों पर सन्नाटा छा गया। करीब आधे घंटे तक चली आंधी के बाद हल्की बूंदाबांदी ने धूल से राहत दिलाई। सफीपुर, बांगरमऊ, हसनगंज, फतेहपुर चौरासी, पुरवा सहित क्षेत्रों में तेज आंधी से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। शहर में भी कई जगह तार टूटने और कुछ जगह बिजली की लाइनों में तार छूने से फाल्ट हुए। सिविल लाइंस, मोतीनगर, हिरन नगर, आदर्शन नगर, शेखपुर सहित कुछ अन्य क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात आठ बजे आपूर्ति सामान्य हुई।
बिजली कटौती ने बढ़ा दी परेशानी
गंजमुरादाबाद। गर्मी के मौसम में बिजली की जरूरत बढ़ रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बढ़ती जा रही है। सरकारी कार्यालयों में काम के समय में सिर्फ डेढ़ घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
नगर में 18 घंटे बिजली आपूर्ति तय है मगर बमुश्किल 10 से 11 घंटे ही मिल पा रही है। सुबह 11:30 बजे बिजली आने के डेढ़ घंटे बाद कटौती शुरू हो जाती है। इसके बाद शाम पांच बजे बिजली आती है लेकिन फाल्ट से आवाजाही जारी रहती है। सरकारी कार्यालयों और बैंकों को काम के दौरान महज डेढ़-दो घंटे ही बिजली मिलती है। अघोषित कटौती का असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। जेई संतोष कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल लखनऊ से जारी होता है। उसी के हिसाब से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। दिन में छह घंटे की रोस्टिंग होने के कारण सरकारी कार्यालयों को कम बिजली मिल पा रही है।