{"_id":"648df9df950b20fac50536f7","slug":"driver-killed-khalasi-injured-after-maurang-loaded-truck-overturned-unnao-news-c-12-1-290912-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मौरंग लदा ट्रक पलटने से चालक की मौत, खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मौरंग लदा ट्रक पलटने से चालक की मौत, खलासी घायल
विज्ञापन
पाटन। तकिया-पाटन मार्ग पर भगवंतनगर के पास चालक को झपकी आने से मौरंग लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चालक को मृत घोषित कर दिया। क्लीनर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के अबूसा गांव निवासी रामलाल का पुत्र अर्जुन (40) लखनऊ निवासी सर्वेश का ट्रक चलाता था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह मौरंग लादकर बिहार की ओर जा रहा था। तकिया-पाटन मार्ग पर भगवंतनगर के एक स्कूल के पास अचानक से चालक अर्जुन को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में अर्जुन और साथ रहा सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव सतगुरूखेड़ा निवासी क्लीनर रामजीवन (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। डॉक्टर ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल रामजीवन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की तीन बच्चों में विकास, पल्लवी और राज हैं। पत्नी की मौत से पत्नी गंगाजली, मां सुमित्रा और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
बिहार एसओ संदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि चालक को झपकी आने से ट्रक पलटा था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।