फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Drinking two brothers killed

शराब पीने से दो भाइयों की मौत

Fri, 18 Nov 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 18 Nov 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Drinking two brothers killed
नवाबगंज में स्प्रिट की दुकान की जांच करते सीओ स्वतंत्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला
अजगैन थाना क्षेत्र के कसबा नवाबगंज के मोहल्ला शीतलगंज में चार दिन पहले शराब पीकर घर पहुंचे दो सगे भाईयों में बड़े भाई की बुधवार सुबह तो छोटे की देर रात मौत हो गई। शीतलगंज में शराब पीने से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



 शीतलगंज निवासी बउवा (45) व  उसके छोटे भाई राजा (40) पुत्र शिवपाल की शराब पीने से शनिवार को हालत बिगड़ गई थी। परिजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह बउवा ने दम तोड़ दिया। हालत गंभीर होने पर राजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन बुधवार देर शाम राजा को लेकर कानपुर जा रहे थे कि उसकी भी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही दोनों शव का अंतिम संस्कार कर दिया।  मृतक राजा की पत्नी प्रेमा के अनुसार दोनों भाई शराब के लती थे। शराब पीने के बाद ही दोनों की हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन


इसके पहले शीतलगंज मोहल्ले के ही शेरा(55) की भी शराब पीने से की मौत हो चुकी है। स्प्रिट मिली शराब पीकर भाईयों की मौत होने की सूचना पर हसनगंज सीओ स्वतंत्र कुमार ने नवाबगंज कसबा स्थित स्प्रिट की दुकान का निरीक्षण किया। यहां खरीद-बिक्री और स्टाक का रजिस्टर सही मिला। सीओ ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि कहीं चोरी छिपे स्प्रिट तो नहीं बेची जा रही है। मृतक के परिजनों से भी मुलाकात की थी लेकिन उन्होंने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। सीओ का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। हालांकि परिवार के लोग अत्यधिक शराब पीने से दोनों की मौत होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed