फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dogs raid the reindeer's reindeer

पक्षी विहार के हिरन को कुत्तों ने नोच डाला

Sun, 02 Feb 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dogs raid the reindeer's reindeer
नवाबगंज पक्षी विहार के मृत हिरन को देखते पुलिस कर्मी। - फोटो : UNNAO
नवाबगंज(उन्नाव)। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज स्थित पक्षी विहार के हिरन का शव रवनहार लिंक मार्ग पर मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार उसे कुत्ताें ने नोचकर मार डाला। पुलिस व वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। रेंजर के निर्देश पर पशु चिकित्सकों की मदद से हिरन का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

नवाबगंज के शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार में बने हिरन उद्यान में नर-मादा समेत लगभग 35 हिरन हैं। उनकी देखभाल के लिए दिन और रात में 2 चौकीदार तैनात हैं। शनिवार सुबह पक्षीवहार के पीछे से निकले रवनहार-लिंक मार्ग पर ग्रामीणों ने एक हिरन का खून से लथपथ शव देखा। ग्रामीणों के अनुसार हिरन को कुत्तों ने नोचकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने वन क्षेत्राधिकारी मयंक सिंह को जानकारी दी। जिसके बाद वन सिपाही जितेंद्र पांडेय मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सक डॉ. राजेश की मदद से पोस्टमार्टम कराया। वन क्षेत्राधिकारी मयंक सिंह ने बताया कि हिरनों की संख्या की गिनती कराई जा रही है।
विज्ञापन

पक्षीवहार के हिरन उद्यान में मौजूदा रेंजर मयंक सिंह ने लगभग एक वर्ष पूर्व चार्ज लेने के बाद कंटीले तारों से पक्षीविहार के बार्डर को सुरक्षित करवाया था। लेकिन समय बीतने के साथ आवारा जानवरों की आवाजाही से तार बेकार हो गए हैं। जिससे हिरन आसानी से निकल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पक्षीविहार पहुंचे पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने जल्द बाउंड्रीवाल निर्माण का प्रस्ताव शासन से पास करा निर्माण कराने की बात कही थी। मौजूदा समय से पक्षीविहार की बाउंड्रीवाल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। जिससे हिरणों के बाहर निकलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed