फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   doer to doer kachra collection

घर-घर से उठेगा कूड़ा

Wed, 23 Mar 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
doer to doer kachra collection
नगर पालिका के बाहर खड़े कूड़ा एकत्र करने वाले लोडर। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। करीब एक साल से ईओ आवास में धूल खा रहे 2.45 करोड़ से खरीदे गए 32 लोडर गुरुवार सुबह से घर-घर से कूड़ा एकत्र करेंगे। बुधवार शाम को नगर पालिका ने सभी 32 वार्डों के लिए एक-एक लोडर दे दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र उन्नाव में 32 वार्ड हैं लेकिन डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने की योजना कभी परवान नहीं चढ़ सकी। कई बार कोशिश हुई लेकिन कोई न कोई रोड़ा आ गया। अब बुधवार को 32 लोडर सड़क पर निकले तो लोगों में उम्मीद जगी कि अब शहर स्वच्छ रहेगा।
विज्ञापन

ये वाहन गुरुवार सुबह छह बजे से मोहल्लों में पहुंचेंगे। घरों का कूड़ा एकत्र करेंगे। इनमें लगे लाउडस्पीकर पर स्वच्छता संबंधित गीत भी लोगों को जागरूक करेंगे। पालिका कर्मियों पर 48 मीट्रिक टन कूड़ा ढोने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल सड़कों के किनारे भी डंप होगा कूड़ा
नगर पालिका प्रशासन ने घरों से कूड़ा लेने की योजना पर काम की शुरुआत तो कर दी लेकिन अभी भी मुख्य समस्या कूड़ा डंप करने की है। उन्नाव-हरदोई मार्ग और लखनऊ-कानपुर हाईवे के किनारे कूड़ा डंप किया जाएगा। हालांकि नगर पालिका बक्खाखेड़ा में डंपिंग यार्ड बनवा रहा है लेकिन अभी इसकी शुरुआत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed