फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Doctor accused of fraud gets charge of Miyaganj CHC.

Unnao News: फर्जीवाड़े के आरोपी डॉक्टर को मिला मियागंज सीएचसी का चार्ज

Mon, 24 Aug 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Doctor accused of fraud gets charge of Miyaganj CHC.
उन्नाव। आयुष्मान भारत योजना में 18 लाख रुपये के फर्जीवाड़े के आरोपी डॉक्टर दिनेश कुमार को मियागंज सीएचसी का नया चार्ज सौंप दिया गया है। पुरवा सीएचसी में अनियमितताओं की जांच में आरोपों की पुष्टि हुई थी लेकिन चार महीने से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस फैसले के बाद शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन


डॉ. दिनेश कुमार पर वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान पुरवा सीएचसी में आयुष्मान योजना के तहत करीब 18 लाख रुपये की क्लेम राशि के वितरण में गड़बड़ी का आरोप है। शिकायतकर्ता शुभम कुमार ने 14 जनवरी को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए निर्धारित 25 फीसदी प्रोत्साहन राशि अपने चहेते लोगों के खातों में स्थानांतरित करा दी। 24 जनवरी को एसीएमओ डॉ. जेआर सिंह के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित की गई। समिति ने 11 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें अनियमितताओं की पुष्टि हुई। तत्कालीन सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई के लिए महानिदेशक परिवार एवं कल्याण को पत्र भी भेजा था।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में अनियमितताओं की पुष्टि के बावजूद डॉ. दिनेश कुमार पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नवागत सीएमओ डॉ. अजय शर्मा ने उन्हें मियागंज सीएचसी का चार्ज सौंप दिया है। शिकायतकर्ता शुभम कुमार ने इस पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आरोपी डॉक्टर को फिर से जिम्मेदारी दिए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।मामले मेरे चार्ज लेने पहले का है। डॉक्टर पर कार्रवाई अपर निदेशक स्वास्थ्य के स्तर से होती है। तत्कालीन सीएमओ ने मामले की जांच व कार्रवाई के लिए महानिदेशक परिवार एवं कल्याण को पत्र भेजा था। शासन के आदेशों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अजय शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed