फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Do not get tired, the doll reached the doorstep of the Speaker of the Lok Sabha

हारीं न थकीं, लोकसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचीं गुड़िया

Mon, 13 Dec 2021 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Do not get tired, the doll reached the doorstep of the Speaker of the Lok Sabha
पाटन। माउंट एवरेस्ट फतह करने का जुनून और हौसला लिए गुड़िया लाख दुश्वारियों के बाद भी हारीं न थकीं हैं। हालांकि पर्वतारोहण की सभी अहर्ताएं पूरी करने बाद संरक्षक और प्रायोजक का न मिलना लक्ष्य हासिल करने में बड़ी बाधा है। मुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश सरकार में प्रमुख पदों पर बैठे लोगों से किसी भी प्रकार की मदद न मिलने से पर्वतारोही गुड़िया ने रविवार को दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। लोकसभा अध्यक्ष से योग्यतानुसार नौकरी और प्रायोजक दिलाने की मांग की है। उन्होंने गुड़िया को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहण की सभी अहर्ताएं पूरी कर चुकीं सुमेरपुर ब्लाक के ऊंचगांव निवासी गुड़िया बताती हैं कि उन्होंने प्रायोजक के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष ह्नदयनारायण दीक्षित समेत बड़े पदों पर बैठे कई लोगों से संपर्क किया, लेकिन निराशा ही हाथ लगी है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से कई स्तरों पर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि बचपन से ही बेघर गुड़िया को आवासीय पट्टा व आवास तक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

गुड़िया अपने तीन छोटे भाइयों के साथ बचपन से ही बक्सर निवासी सतीश वर्मा के मकान के एक हिस्से में रह रही हैं। गुड़िया ने बताया कि संरक्षक व धन न होने के कारण उन्हें सरकार से भी कोई आर्थिक मदद नहीं मिल सकी है। बकौल गुड़िया लोकसभा अध्यक्ष ने उसे हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed