फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Do not disturb the peace process in elections

चुनाव में शांति व्यवस्था में खलल न डाल दे कच्ची

Sun, 17 Mar 2019 12:32 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Published by: संतोष भदौरिया Updated Sun, 17 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Do not disturb the peace process in elections
कटरी के गांवों में दहक रहीं शराब की भट्ठियां - फोटो : अमर उजाला
कटरी के गांवों में दहक रहीं शराब की भट्ठियां और गांव से लेकर खेत खलिहानों तक सजीं कच्ची शराब की दुकानें चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डाल सकती हैं। कच्ची शराब बनाने और बिक्री रोकने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस और आबकारी विभाग ने धरपकड़ की कार्रवाई तेज की है।
विज्ञापन



 कच्ची की बढ़ती खपत ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव के दौरान तनाव और आपसी संघर्ष का कारण भी बन सकती है। जिले में गंगा कटरी क्षेत्र और सई नदी के किनारे के गांवों में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का धंधा होता है। धंधे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जिले में हर महीने एक लाख लीटर से अधिक कच्ची शराब बनती और खपती है। अवैध शराब के कारोबार को नकारते चले आ रहे आबकारी और पुलिस विभाग की कार्रवाई ही उनके दावों को झुठला रही है। आबकारी विभाग ने एक साल में जिले में 6367 छापे मारे, 531 मुकदमे दर्ज किए और 19385 लीटर अवैध शराब पकड़ी। अवैध कारोबार करने वाले 152 लोगों को जेल भेजा।
विज्ञापन


एक महीने में 2040 लीटर पकड़ी
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद डीएम देवेंद्र पांडेय के निर्देश पर चलाए गए अभियान में इस महीने 860 स्थानों पर छापे मारकर 2040 अवैध शराब बरामद की गई। 78 मुकदमे दर्ज हुए और 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि कच्ची के धंधे पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार चल रहा अभियान
जिला आबकारी अधिकारी केके शुक्ला ने बताया कि अवैध कच्ची शराब, नकली, मिलावटी और गैर प्रांतों की शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिले में बड़े पैमाने पर कार्रवाई भी हुई है। जिले में अवैध शराब बनने और बिकने नहीं दी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed