फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Do not change the broken pillars

टूटे खंभे न बदलने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 07 May 2017 12:29 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Sun, 07 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Do not change the broken pillars
टूटे पोल को सड़क पर डाल जाम लगाए बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
तीन दिन पहले टूटे विद्युत पोल को न बदले जाने से आक्रोशित नई सराय गांव के ग्रामीणों ने अजगैन-मोहान मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ  नारेबाजी की। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दो घंटे में टूटे विद्युत पोल बदलवाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला।

तेज आंधी से तीन दिन पहले हसनगंज तहसील के नई सराय गांव में कई विद्युत पोल टूट व तार टूट गए थे। इससे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। ग्रामीणों ने जेई के साथ ही एसडीओ को मामले से अवगत कराया था, लेकिन पोल नहीं बदलवाए गए। इस भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति ने होने से ग्रामीण बिलबिला उठे। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को अजगैन-मोहान रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


पूरी सड़क जाम करके ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम लग जाने से दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। एसएसआई कृपाशंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को जाम हटाने को कहा, लेकिन ग्रामीणों ने जाम खोलने से इंकार कर दिया। इस पर एसएसआई ने विद्युत विभाग के जेई व एसडीओ को मौके पर बुलाया। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद एसडीओ ने दो घंटे के अंदर टूटे खंभों को बदलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed