{"_id":"5e7651ec8ebc3e768343e96d","slug":"dm-sp-reached-jail-made-aware-unnao-news-knp551743993","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी पहुंचे जेल, कोराना से किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी पहुंचे जेल, कोराना से किया जागरूक
विज्ञापन
उन्नाव। कोराना वायरस जागरुकता अभियान के लिए जेल पहुंचे डीएम और एसपी ने बंदियों, कैदियाें और कर्मचारियों को वायरस से बचाव के तरीके समझाए। जेल के अधिकारियों द्वारा स्वच्छता के लिए उठाए गए एहतियाती कदमों की तारीफ की।
डीएम रवींद्र कुमार और एसपी विक्रांतवीर ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल की सफाई-व्यवस्था देखने के साथ अस्पताल व बैरकों का निरीक्षण किया। कोराना वायरस से बचाव के लिए आरक्षित किए गए आइसोलेशन वार्ड को देखा। डीएम व एसपी ने बंदी और कैदियों को कोराना वायरस के बारे में जानकारी देने के साथ ही उससे बचाव के उपाय बताए। कहा कि साबुन और सैनिटाइजर से हाथ धुलें।
खांसी-जुकाम होने पर तत्काल इसकी जानकारी जेल प्रबंधन को दें। जेल अधीक्षक एके सिंह को निर्देश दिए कि हर बंदी पर नजर रखने के साथ उसके स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाए। कोर्ट से आने वाले बंदी का भी परीक्षण किया। डीएम ने बताया कि जेल में कोरोना से बचाव के पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। साफ-सफाई भी बेहतर मिली है। जिम्मेदारों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।