फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DM examines the quality of the excavated road under construction

डीएम ने निर्माणाधीन मार्ग में खंदक खुदवा जांची गुणवत्ता

Fri, 10 Jul 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
DM examines the quality of the excavated road under construction
कालीमिट्टी फतेहपुर चौरासी मार्ग की गुणवत्ता की जांचते डीएम रवींद्र कुमार। - फोटो : UNNAO
सफीपुर। तहसील सफ ीपुर में लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे कालमिट्टी-फतेहपुर चौरासी मार्ग का डीएम रवींद्र कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता जांचने के लिए सड़क को एक स्थान पर खुदवाकर भी देखा। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन एसडीएम आवास का भी निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्तापूर्ण व समयसीमा के अंदर पूरा किया जाए।
विज्ञापन

सफीपुर में 65.22 लाख की लागत से एसडीएम आवास का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी संस्था करा रही है। अगस्त 2020 में पूर्ण कराए जाने की योजना है। डीएम ने एसडीएम राजेंद्र प्रसाद व पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड प्रथम एक्सईएन को निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप, गुणवत्तायुक्त एवं समयसीमा में भवन का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि निर्माणाधीन आवास के कैंपस में पौधरोपण कराया जाए। इसके अलावा डीएम ने कालीमिट्टी-फतेहपुर चौरासी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य भी देखा। गुणवत्ता जांचने के लिए सड़क के किनारे 45 एमएम गहरा ट्रेंच(खंदक) खुदवाकर गिट्टी व सड़क की मोटाई को जांचा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि यह मार्ग काली मिट्टी-शिवराजपुर मार्ग से जाना जाता है। काफ ी संख्या में वाहनों का आवागमन बना रहता है। विद्युत विभाग के अधिकारियों को पोल शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed