{"_id":"67004b95b9ef145ac2045274","slug":"dm-could-not-find-eight-doctors-including-cms-in-the-hospital-unnao-news-c-221-1-sknp1054-120798-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डीएम को अस्पताल में नहीं मिले सीएमएस सहित आठ डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डीएम को अस्पताल में नहीं मिले सीएमएस सहित आठ डॉक्टर
विज्ञापन
उन्नाव/मौरावां। डीएम ने मौरावां स्थित सौ शैया अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सीएमएस सहित छह डॉक्टर और सात स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। इस पर डीएम ने अनुपस्थित डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोक दिया। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण तलब किया।
मौरावां के रामलीला मैदान स्थित सौ शैया अस्पताल का निर्माण 39.10 लाख रुपये की लागत कराया गया है। अस्पताल में सीएमएस सहित 14 डॉक्टर, 14 पैरामेडिकल स्टाफ और तीन स्टाफ नर्स की भी तैनाती है लेकिन संसाधन न होने से लोगों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीबीसी, लिवर और किडनी सहित अन्य जांच मशीनें नहीं हैं। इससे डॉक्टर केवल संभावना के आधार पर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। वहीं महिला डॉक्टर न होने से स्टाफ नर्स प्रसव कराने से कतरा रही हैं और गर्भवतियों को पीएचसी या सीएचसी रेफर कर दिया जाता है। इन खामियों को उजागर करते हुए अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेकर डीएम गौरांग राठी दोपहर एक बजे मौरावां के 100 शैया अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले ओपीडी में मरीजों से उनके इलाज के संबंध में जानकारी ली। डीएम ने सीएमएस के बारे में पूछा तो डॉक्टरों ने बताया कि आज नहीं आए हैं। डीएम ने जब उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो आठ डॉक्टर अनुपस्थित मिले। इसके बाद डीएम ने वितरण कक्ष में दवाओं का मिलान कराया और इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सात स्वास्थ्य कर्मी भी नहीं मिले हैं। डॉक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी।