{"_id":"afe183ec1a4463879825dfda5c44defd","slug":"dm-cdo-and-city-magistrate-run-by-the-shovel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, सीडीआे व सिटी मजिस्ट्रेट ने चलाया फावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, सीडीआे व सिटी मजिस्ट्रेट ने चलाया फावड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 05 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोहा। मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के अंतर्गत मनरेगा के तहत तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ डीएम सौम्या अग्रवाल ने खुद फावड़ा चलाकर किया। इस दौरान उनका साथ सीडीओ संदीप कौर व सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी ने दिया। तीनों महिला अधिकारियों ने आगे बढ़कर कांथा गांव के तालाब का जीर्णोद्धार करने के लिए पहला फावड़ा चलाया। ब्लाक प्रमुख राजकुमार रावत के साथ अन्य अधिकारियों ने भी उनका साथ दिया।
मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के अंतर्गत जिले में 550 तालाबों का जीर्णोद्धार 12.63 करोड़ रुपये की लागत से होना है। शुक्रवार को असोहा विकासखंड के डीएम ने गोद लिए गांव कांथा से इसका शुभारंभ किया। डीएम सौम्या अग्रवाल ने कांथा के बांधवा तालाब पर पौधरोपण कर इसका शुभारंभ किया।
डीएम ने महिलाओं से तालाब की खुदाई में मनरेगा के अंतर्गत हिस्सा लेने की अपील की। जलबचाव, मनरेगा, स्वच्छता पर विभिन्न कार्यक्रम एवं नाटक प्रस्तुत किए गए। सीडीओ संदीप कौर ने बताया कि जनपद में 550 तालाबों पर खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। कहा कि तालाबों के जीर्णोद्धार के पीछे मुख्य मंशा यह है कि इससे लगातार घट रहे भूजल को रोकने में मदद मिलेगी। सिंचाई विभाग के एएमआई ने लोगों को जलसंचयन के तरीकों के बारे में बताया।
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार रावत ने कहा कि भू-जल का संचयन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इससे आने वाली पीढ़ी को पेयजल की समस्या से बचाया जा सकेगा।
इस दौरान पुरवा प्रमुख रोहित शुक्ला, एसडीएम पुरवा प्रशांत भारती, पीडी रामकृपाल चौधरी, मनरेगा डीसी राजेश कुमार मिश्र, डीडीओ एनबी सविता, बीडीओ बिछिया, असोहा व हिलौली के साथ वीडीओ चन्द्रकांत अवस्थी, विभव श्रीवास्तव, हरिकेश यादव आदि मौजूद रहे।