{"_id":"62e031861c366b6488542f8b","slug":"dm-angry-due-to-water-logging-unnao-news-knp7096583129","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव : शहर में जलभराव से डीएम नाराज, पुराने नालों की होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव : शहर में जलभराव से डीएम नाराज, पुराने नालों की होगी सफाई
विज्ञापन
उन्नाव। हल्की बारिश में जलभराव होने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। इस पर पालिका ने टीम को नालों की सफाई में लगा दिया है।
पालिका द्वारा 65 नालों की सफाई का दावा किया जा रहा है लेकिन जलभराव इसकी पोल खोल रहा है। वीआईपी मोहल्लों में भी तीन से चार फीट तक पानी भर जाता है। इस पर डीएम रवींद्र कुमार ने समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। पालिका ईओ ओम प्रकाश ने कल्याणी नाला, तालिब सराय और लोकइयाखेड़ा नाले की सफाई के लिए टीम लगा दी है।
जलनिकासी के लिए भी पालिका की टीम को लगाया गया है। इस टीम में सफाई निरीक्षक, कार्यालय अधीक्षक, जलकल अभियंता, निर्माण अभियंता शामिल हैं। मंगलवार को टीम ने कल्याणी, लोकइयाखेड़ा, पूरन नगर और तालिब सराय नाले का निरीक्षण किया। पूरन नगर में जेसीबी से खोदाई कर नाला निर्माण के निर्देश दिए गए। वहीं तालिब सराय में बने पुराने नाले की सफाई की रूपरेखा तैयार की गई।