फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   District Hospital today cut electricity without

जिला अस्पताल को आज से बिना कटौती बिजली

Wed, 11 May 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 11 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
District Hospital today cut electricity without
-शिवनगर नई बस्ती में नए बिजलीघर के लिए भूमि पूजन करते अधीक्षण अभियंता - फोटो : अमर उजाला
 जिला अस्पताल व आवास विकास कालोनी को लगातार बिजली आपूर्ति मिलने का रास्ता साफ हो गया है। विद्युत विभाग आवास विकास कालोनी के लिए नया बिजलीघर बनाने जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपकेंद्र के लिए प्रस्तावित भूमि पर पूजन कर सबस्टेशन की  बुनियाद रखी। वहीं जिला अस्पताल के लिए अलग बनाए गए फीडर से बुधवार से आपूर्ति शुरू करने की कवायद की जा रही है। इससे जिला अस्पताल को बिना कटौती के बिजली मिलने लगेगी।
विज्ञापन



शहर के पॉश इलाके में गिने जाने वाले आवास विकास कालोनी के लिए बिजली विभाग अलग उपकेंद्र का निर्माण कराने जा रहा है। 33/11 केवी उपकेंद्र का निर्माण 6.5 करोड़ रुपये की लागत से होगा। हाईवे किनारे शिवनगर नई बस्ती में प्रस्तावित इस सबस्टेशन के लिए मंगलवार को भूमि पूजन हुआ। सिविल के अधीक्षण अभियंता बृजराज टंडन, वितरण के एसी एसके सक्सेना ने पूजन किया । इसके बाद नींव की ईंट रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जेई दरबारी लाल व अजय श्रीवास्तव समेत कार्यदायी संस्था के ठेकेदार मौजूद रहे। जेई दरबारी लाल ने बताया कि नया उपकेंद्र एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इससे केवल आवास विकास कालोनी को ही सप्लाई दी जाएगी। मौजूदा समय में आवास विकास कालोनी को सोनिक उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति दी जाती है। सोनिक से लंबी दूरी होने के कारण कालोनी के बाशिंदों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इसको देखते हुए नए उपकेंद्र का निर्माण कराकर यहां के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया जाएगा।



जिला अस्पताल को आज से 24 घंटे बिजली
करीब तीन साल पहले जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली देने की कवायद शुरू हुई थी। इसके लिए अस्पताल परिसर में ही बिजली विभाग ने नया फीडर स्थापित किया है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से नया फीडर  तैयार हो चुका है। कुंदन रोड उपकेंद्र से जिला अस्पताल तक नई लाइन बिछाई जा चुकी है। बिजली विभाग  बुधवार को इसे पूरी तरह से चालू कर देगा। इसके शुरू होने  से जिला अस्पताल (पुरुष व महिला) को 24 घंटे बिजली मिलेगी। एसडीओ गौरव तिवारी ने बताया कि बुधवार सुबह से जिला अस्पताल के लिए बनाए गए अलग फीडर से आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed