{"_id":"35098e111524906fc6f6298bc492c4e8","slug":"disclosure-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में की थी साले की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों में की थी साले की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरांय मलकादी में युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को कर दिया। अवैध संबंधों में जीजा ने नौटंकी देखने जाते समय साले की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस की पूछताछ में मृतक के भांजी से ही अवैध संबंध सामने आए हैं। पुलिस आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सरांय मलकादी में रहने वाले रामपाल का दामाद लेखपाल हैं। रामपाल का बेटा मनोज (22) अपने चचेरे भाई प्रकाश और जीजा के साथ 11 मार्च को जगदीशपुर गांव में नौटंकी देखने जा रहा था।
हसनगंज-मुंशीगंज मार्ग पर शिवाला बाग के पास मनोज को गोली मार दी गई थी साथ ही छह हजार रुपये भी लूट लिए थे। मारपीट व गोली मारने की सूचना मनोज के जीजा ने एसडीएम को दी। एसडीएम की सूचना पर पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान मनोज ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
पुलिस को छानबीन के दौरान बहनोई के खिलाफ ही सुबूत मिले। इस पर पुलिस मृतक के चचेरे भाई प्रकाश को थाने ले आई और पूछताछ की तो प्रकाश ने बताया कि मनोज से अवैध संबंध अपने जीजा की बेटी से थे। इसी चक्कर में मनोज को गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार सुबह पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
एसओ नजरुल हसन सिद्दीकी ने बताया कि मृतक व आरोपियों की सीडीआर निकलवाने के बाद घटना पर्दा उठ गया। प्रकाश को हिरासत में लेने के बाद साफ हुआ कि युवक की हत्या बहनोई ने अवैध संबंधों के चलते की।