फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Diphtheria confirmed in five children and dengue in two

Unnao News: पांच बच्चों में डिप्थीरिया और दो में डेंगू की पुष्टि

Sun, 06 Oct 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Diphtheria confirmed in five children and dengue in two
उन्नाव। दो माह से डिप्थीरिया का कहर जिले में कम नहीं हो रहा है। शनिवार को जांच के बाद अलग- अलग ब्लॉक के पांच बच्चों में डिप्थीरिया संक्रमण मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल के डिप्थीरिया वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

असोहा ब्लॉक के कांथा गांव निवासी हामिद के 13 साल के बेटे अमन को गले में दिक्कत व बुखार होने पर परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरो ने संक्रमण की आंशका पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में रोग की पुष्टि पर भर्ती कर लिया गया। वहीं बिछिया ब्लॉक के हुसैन नगर निवासी रमेश के तीन साल की बेटी आंचल व इसी ब्लॉक के टीकाखेड़ा निवासी विनय की एक साल की बेटी दिशा के रोग की पुष्टि हुई। इसके अलावा फतेहपुर चौरासी के टिकाना गांव निवासी शहरुद्दीन के 11 साल के बेटे अरफात, हिलौली के बेहटा निवासी शिव मोहन की छह साल की बेटी मान्या को भी डिप्थीरिया संक्रमण मिलने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमओ डाॅ.सत्यप्रकाश ने बताया कि सभी सीएचसी प्रभारियों को जांच के टीकाकारण कराने का निर्देश दिया गया।उन्होंने काम में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

--
बुखार पीड़ित दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि

उन्नाव। जिले में डेंगू का कहर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में दो बुखार पीड़ितों में डेंगू संक्रमण पाया गया है। संक्रामक रोग विभाग की नोडल अधिकारी डॉ.अंकिता सिंह ने बताया कि सफीपुर के ककरौरा गांव निवासी 15 साल के किशोर और शुक्लागंज के आदर्श नगर में 32 साल के युवक में डेंगू संक्रमण पाया गया है। दोनों को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। अभी तक डेंगू की चपेट में 37 बुखार पीड़ित आ चुके हैं। सीएमओ डाॅ.सत्यप्रकाश ने बताया कि संक्रमितों के घर के आसपास कीटनाशक छिड़काव और जांच कराने का निर्देश दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed