फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Diphtheria attack due to negligence in vaccination

Unnao News: टीकाकरण में लापरवाही से डिप्थीरिया का हमला

Wed, 04 Sep 2024 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Diphtheria attack due to negligence in vaccination
उन्नाव। टीकाकरण में लापरवाही और अभिभावकों की अनदेखी का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। डिप्थीरिया से बचाव के लिए ब्लॉक स्तर पर नवजातों का टीकाकरण होता है, लेकिन इसमें लापरवाही बरती गई, जो अब गंभीर समस्या बन गई है।
विज्ञापन

अगस्त महीने में जिले में डिप्थीरिया से 10 बच्चों की मौत हो चुकी है और 73 बच्चे संक्रमण की चपेट में हैं। अप्रैल से अगस्त तक वार्षिक लक्ष्य का 32 प्रतिशत टीकाकरण करना था लेकिन केवल 25.26 प्रतिशत टीकाकरण हो पाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण न होने से संक्रमण की बात सामने आई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल से अब तक पांच वर्ष उम्र के बच्चों का टीकाकरण अचलगंज में 32.31 प्रतिशत, असोहा में 29.47, औरास में 26.30, बांगरमऊ में 27.67, बिछिया में 31.01, बीघापुर में 24.61, फतेहपुर चौरासी में 18.81, गंजमुरादाबाद 25.30, हसनगंज में 21.41, हिलौली में 32.35, मियागंज में 33.65, नवाबगंज में 22.48, पुरवा में 25.13, सफीपुर में 23.06, सिकंदपुर सरोसी में 31.53, सुमेरपुर में 18.23 और शहर में 19.40 प्रतिशत हुआ है। तय लक्ष्य के मुताबिक, हर ब्लाक में 32 प्रतिशत टीकाकरण होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें हिलौली, बिछिया, मियागंज और सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक लक्ष्य पूरा करने में सफल रहे। अगर डिप्थीरिया से बीमार हुए बच्चों और मौतों पर गौर करें तो पांच वर्ष या उससे अधिक उम्र के बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं। इससे साफ है कि डिप्थीरिया के बचाव के लिए लगने वाले दूसरे टीके में लापरवाही बरती गई है। (संवाद)

-----------------
मौत का आंकड़ा
वर्ष- मौत- संक्रमित
2020- 03- 07
2021- 00- 07
2022- 03- 16
2023- 02- 16
2024- 10- 73 अब तक
--------------------------
चालू वित्त वर्ष में लक्ष्य और लगाए गए टीके
ब्लॉक- लक्ष्य- लगे टीके
अचलगंज-5141-1147
असोहा-3132-932
औरास-3122- 821
बांगरमऊ-4403-1218
बिछिया-3748-1162
बीघापुर-2930-721
फतेहपुर चौरासी-3376-635
गंजमुरादाबाद-3202-810
हसनगंज-4283-917
हिलौली-3987-1290
मियागंज-3721-1252
नवाबगंज-3674-826
पुरवा-3116-783
सफीपुर-3755-866
सिकंदरपुर सरोसी-3783-1993
सुमेरपुर-3254-593
शहर-5964-1157
---------------------
लापरवाही पाए जाने पर एक एएनएम निलंबित व चार का वेतन रोका गया
टीकाकरण में लापरवाही मिलने पर सीएमओ ने असोहा ब्लॉक की एएनएम को निलंबित कर दिया है। वहीं, समीक्षा में खराब प्रगति पाए जाने पर सिकंदरपुर सरोसी की पांच एएनएम का वेतन रोका गया है। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि टीकाकरण में लापरवाही मिलने पर एएनएम पर कार्रवाई की गई है। वहीं, गांव स्तर पर लगातार टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed