फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DIG instructions to the officers

डीआईजी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Thu, 16 Jul 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 16 Jul 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
DIG instructions to the officers

उन्नाव। ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। ग्राम पंचायतवार रजिस्टर तैयार करें जिसमें अपराधी, बवाली और चुनावों में गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ निरुद्धात्मक कार्रवाई करें। आने वाले त्योहार को लेकर मुस्तैद रहें और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। डीआईजी आरके चतुर्वेदी ने पुलिस लाइन में सभी सीओ और थानाध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने अपराध समीक्षा भी की। इस दौरान पुरानी घटनाओं के खुलासे न होने को लेकर कई थानाध्यक्षों से सवाल-जवाब भी किया।

विज्ञापन


बुधवार को डीआईजी आरके चतुर्वेदी ने जिले का दौरा किया और पुलिस लाइन में एसपी और एएसपी के अलावा सभी सीओ व थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने सितंबर में संभावित पंचायत चुनाव के लिए अभी से कमर कसने की बात कही। सभी थानों के बीट इंचार्ज ग्राम पंचायतवार रजिस्टर तैयार कर निर्धारित सभी 26 बिंदुओं पर सूचना दर्ज करें। इस रजिस्टर में गांव में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर के अलावा पूर्व में मारपीट और बवाल करने वालों का पूरा ब्योरा दर्ज करें। चुनाव के दौरान गुटबाजी और लोगों को बरगलाने वाले लोगों को भी चिह्नित करें और जरूरी हो तो उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करें।
विज्ञापन


डीआईजी ने कच्ची शराब और गैर प्रांतों से आने वाली शराब के भंडारण पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। डीआईजी ने ईद व अन्य त्योहारों को देखते हुए पूरी तैयारी रखने को कहा। निर्देश दिए कि थानाक्षेत्र के किसी भी गांव में किसी प्रकार की घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें। बैठक में एसपी एमपी सिंह, एएसपी रामकिशुन यादव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed