{"_id":"624de6d73fb8213fe559c9ba","slug":"died-in-accident-unnao-news-knp689745183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मौत
विज्ञापन
चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मल्हौली सरदार नगर के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो र्गई। हादसे की जानकारी दो घंटे बाद मिलने पर सीएचसी में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझाया।
थाना क्षेत्र के गांव मल्हौली सरदार नगर निवासी मनीष (29) घर से मल्हौली सरदारनगर चौराहे पैदल आया था। मंगलवार रात करीब 10 बजे लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने मनीष को कुचल दिया। राहगीरों की सूचना पर डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को जानकारी। परिजनों के पहुंचने से पहले ही पुलिस शव को सीएचसी ले गई।
इस पर सीएचसी पहुंचकर परिजनों ने हंगामा किया। करीब दो घंटे तक हंगामे के बाद पुलिस ने परिजनों को समझाया और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मनीष पिता के साथ खेती करता था। हादसे के बाद मृतक के बड़े भाई सतीश, छोटी बहन बबली व मां लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है। औरास थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।