{"_id":"57d99d9e4f1c1b2d46d494a1","slug":"diarrhea-and-fever-killed-six","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया व बुखार से छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया व बुखार से छह की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी सुशीला(60) पत्नी श्रीराम को शनिवार की शाम तेज बुखार आया। परिजनों ने उन्हें बांगरमऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुखार कम न होने पर परिजन उन्हें लखनऊ के निजी अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।उधर, बांगरमऊ क्षेत्र के एक पूवऱ्र्व प्रधान की बुखार से मौत हो गई।
उधर,चहोलिया गांव निवासी शिवराम(40) को काफी दिनों से बुखार व दस्त आ रहे थे। शिवराम का इलाज बांगरमऊ के निजी अस्पताल में चल रहा था। दस्त कम न होने पर परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। आसायस गांव में मंगलवार की शाम कांती(25) पत्नी वंशीलाल को तेज बुखार के साथ पेट में दर्द उठा। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
असायस ग्राम पंचायत के मजरा मोतीखेड़ा निवासी प्रेम(35) पुत्र मन्ना को रविवार की शाम बुखार आने पर परिजन गांव के ही एक झोलाछाप से इलाज करवा रहे थे। बुखार कम नहीं हुआ। मंगलवार की देर रात उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। अचलगंज प्रतिनिधि के अनुसार, थानाक्षेत्र के गांव सातन निवासी रंजीत(10)पुत्र दर्शन को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका गांव में ही इलाज करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर बुधवार को सीएचसी लाए। यहां उसने दम तोड़ दिया।