फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Development work will be done in Nawabganj development block from 55 lakhs

नवाबगंज विकासखंड में 55 लाख से होंगे विकास कार्य

Sun, 20 Oct 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Nawabganj development block from 55 lakhs
नवाबगंज विकासखंड कार्यालय में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक को संबोधित करते सांसद साक्षी महार? - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। विकासखंड में 55 लाख से विकास कार्य कराए जाएंगे। क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पर सहमति की मुहर लगी। सांसद ने बैठक में शिरकत करते हुए अभिलेखागार व कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण और शहीद स्मारक के नजदीक पौधरोपण किया।
विज्ञापन

शनिवार को नवाबगंज विकासखंड कार्यालय में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें राज्यवित्त आयोग से कराए गए कार्यों पर चर्चा हुई। साथ ही 17 नए कार्यों का प्रस्ताव रखा गया। वित्तीय वर्ष 2019-20 में क्षेत्र पंचायत से जैतीपुर में डामर रोड, मुख्यालय परिसर में शहीद स्मारक का सुंदरीकरण, बाल विकास परियोजना कार्यालय की मरम्मत, बाउंड्रीवाल निर्माण, भैंसौरा साधन सहकारी समिति मरम्मत, सोहरामऊ जूनियर विद्यालय तक खड़ंजा, बनी स्थित रामेश्वर मंदिर मार्ग में सीसी रोड, रुद्रवारा गांव में डामर रोड आदि निर्माण कार्य 38 लाख से कराए जाएंगे। मुख्यालय परिसर में अस्थाई अभिलेखागार, लघु सिंचाई कार्यालय का विस्तारीकरण, दुकान निर्माण, रिसोर्स सेंटर व मनरेगा कंप्यूटर कक्ष का लगभग 17 लाख रुपये से कार्य होगा।
विज्ञापन

20 किमी के दायरे में रहने वालों को मिल सकती है टोल में छूट
क्षेत्र पंचायत की बैठक में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज टोल बैरियर के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को जल्द ही टोल टैक्स से छूट मिल सकती है। बताया कि नए आदेश से संबंधित पत्र भी जारी हो गया है। जल्द ही यह अमल में आएगा। सांसद ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 व तीन तलाक पर जो निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है उसकी तारीफ मुस्लिम भी कर रहे हैं। उन्होंने कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि वह जिन मुस्लिमों के लड़ाई लड़ रहे थे वह अब मोदी के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू नेता का व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान
लखनऊ में हिंदू नेता कमलेश तिवारी की हत्या में आईएसआईएस का हाथ होने पर सांसद ने कहा कि खुफिया विभाग अभी मामले की जांच कर रही हैं। कहा कि कमलेश तिवारी के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने माता कुशहरी देवी मंदिर व शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार के सुंदरीकरण और आजाद की प्रतिमा लगवाने की मांग की। सांसद ने यह मांग सदन में रखने का आश्वासन दिया। साथ ही 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कार्यालय में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed