फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   development,ganga expressway

धवनरोड बाजार में उमड़ी भीड़

Wed, 02 Jun 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
development,ganga expressway
उन्नाव। एक माह से जारी कोरोना कर्फ्यू की बंदिश खत्म होते ही मंगलवार सुबह से ही बाजार खुल गए। अच्छी बिक्री की उम्मीद में व्यापारियों ने दुकानें सजा रखी थीं। हालांकि पहले दिन उतनी भीड़ नहीं रही जितनी उम्मीद थी लेकिन कपड़ा, कास्मेटिक, आटो मोबाइल, सराफा व मशीनरी सहित सभी दुकानों में ग्राहकों का आना जाना रहा। एक महीने से औसतन 3 से 4 करोड़ पर अटका रोज का कारोबार मंगलवार को करीब 10 करोड़ तक पहुंचा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के सक्रिय केस 600 से कम होने पर शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने मंगलवार से सुबह 7 से शाम 7 बजे तक कुल 12 घंटे सभी प्रकार के बाजार खोलने की छूट दी है। एक महीने बाद दिनभर दुकान खोलने का मौका मिला तो व्यापारियों ने सुबह ही दुकानें खोल दीं। हालांकि तमाम दुकानदार ऐसे भी रहे जिन्होंने माल की कमी व भीड़ से बचने के लिए दुकानें नहीं खोलीं। सड़कों पर भी वाहनों का आवागमन सामान्य रहा। धवन रोड, सदर बाजार, वीडी मार्केट, मोती नगर मशीनरी मार्केट, सराफा बाजार, आटो मोबाइल शोरूम सहित सभी बाजारों में भीड़ रही।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का भी यही हाल रहा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष के मुताबिक कोरोना कर्फ्यू के दौरान प्रतिदिन औसतन जिले में 3 से 4 करोड़ का करोबार हो रहा था। कर्फ्यू में 12 घंटे की छूट के पहले दिन बाजारों में अपेक्षा के अनुरूप भीड़ और खरीदारी नहीं हुई। बताया कि मंगलवार को पूरे जिले में करीब 10 करोड़ का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन खरीदने कम, सर्विस कराने वाले ज्यादा आए
वाहन शो रूम तो खुले लेकिन उनमें वाहन खरीदने वालों से ज्यादा पूर्व में खरीदे गए वाहनों की सर्विस कराने वाले लोग शामिल रहे। बाइक शो रूम के मैनेजर विवेक कुमार, केके तिवारी, वैभव मिश्रा ने बताया कि पहले दिन कोई खास असर नहीं पड़ा। एक दो वाहन ही बिके हैं। हालांकि आने वाले दिनों में सहालग व व्यक्तिगत जरूरत के लिए लोग वाहन के रेट लेकर गए हैं। बताया कि वाहन की सर्विस कराने के लिए काफी लोग आए।
एडवांस देकर दिए जेवर के आर्डर
सराफा कारोबार में मंगलवार को कुछ रौनक रही। सराफा व्यापारी शिशिर गुप्ता ने बताया कि महीने भर बाद बिना रोकटोक के बजार खुले हैं। लेकिन उम्मीद के मुताबिक बिक्री नहीं हुई। बताया कि कुछ लोगों ने छोटे जेवर और आने वाले दिनों में शादी व अन्य मांगलिक कार्यक्रम के लिए डिजाइन पसंद कर पेशगी देकर जेवर तैयार करने के लिए कहा है। जिले में मंगलवार को बमुश्किल एक करोड़ का सराफा व्यापार हुआ है। सराफ राजेश गुप्ता, मयंक, दिनेश ने आने वाले दिनों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद जताई।
सहालग न होने से कम हुई बिक्री
कपड़ा व्यापारी हैप्पी अरोड़ा ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू हटने से व्यापार बढने की उम्मीद है। हालांकि पहला दिन उम्मीद के मुताबिक नहीं गया। लेकिन शुरुआत हुई है। अभी लोगों के पास रुपयों की समस्या और सहालग भी नहीं है। कपड़ा व्यापारी राम जी गुप्ता, सौरभ, संतोष महेंद्र ने भी आने वाले दिनों में कारोबार पटरी पर आने की उम्मीद जताई।
जल्द पटरी पर लौटेगा व्यापार
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि 1 जून महीने का पहला दिन रहा। लोगों को वेतन व मासिक मानदेय प्रत्येक माह की 1 से 7 तारीख के बीच मिलता है। अभी लोगों के पास नगदी की कमी है। अनुमान है कि अगले तीन चार दिनों में करोबार में उछाल आएगा। बताया कि कोरोना को लेकर लोग खुद भी जागरूक हुए हैं। महीने भर बाद बाजार पूरी तरह खुलने से लोग भीड़ से बचने के लिए बाजार की ओर रुख नहीं किया।
नहीं लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम
नगर प्रशासन ने कोविड जागरूकता के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने की बात कही थी। लेकिन बाजारों में यह कहीं नजर नहीं आया। सरकारी कार्यालय की इमारतों, कोरोना टीकाकरण केंद्रों में लाउड स्पीकर पर कोरोना से बचाव के संदेश प्रसारित होते रहे। हालांकि पीआरपी व पुलिस के वाहन संदेश बजाते हुए बाजारों से कई बार निकले।
नियम पालन का दिखाई दिया जोर
अधिकांश दुकानदरों ने मास्क लगाकर दुकानों के अगले हिस्से में रस्सी बांधते हुए सामाजिक दूरी नियम का पालन करने की व्यवस्था पर जोर दिया। वहीं कोविड का विकाराल रूप देख चुके लोग भी अब जागरूक हुए हैं और मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

एक्टिव केस 600 से ऊपर हुए तो फिर कर्फ्यू
शासनादेश के अनुसार जिन जिलों में कोरोना के एक्टिव केस 600 से कम हैं उन्हीं में कोरोना कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील दी गई है। मंगलवार को जिले में एक्टिव केस की संख्या में 50 की कमी आई है। सोमवार को एक्टिव केस की संख्या 408 थी जो मंगलवार को 358 रह गई। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल ने बताया कि अगर एक्टिव केस 600 से एक भी बढ़ा तो तत्काल कर्फ्यू लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed