फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Detainees set up sanitizer gallery in jail

बंदियों ने जेल में बनाई सैनिटाइजर गैलरी

Thu, 09 Apr 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Detainees set up sanitizer gallery in jail
जेल में बनाई गई सैनिटाइजर गैलरी से निकलता कैदी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना को हराने की जंग छेड़ चुके कुछ बंदियों और कैदियों ने जेल प्रशासन की मदद से मास्क तैयार करने के साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए जेल में सैनिटाइजर गैलरी का निर्माण किया है। फव्वारायुक्त इस गैलरी में लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई है। मशीन के जरिए इस गैलरी में 24 घंटे सैनिटाइजर युक्त स्प्रे निकालने वाला फव्वारा, सैनिटाइज करेगा।
विज्ञापन

बंदियों को बैरक से बाहर निकालकर रोजाना सुबह-शाम इस गैलरी में सैनिटाइज किया जा रहा है। जेलर ने बताया कि बहुत ही कम खर्च में इस गैलरी को बंदियों ने तैयार किया है।
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमण से बंदी और कैदियों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जेल से भीड़ कम करने के आदेश जारी किए थे। शासन की ओर से मुलाकात पर भी रोक लगा दी गई थी। 25 मार्च को लॉकडाउन के बाद से मुलाकात पर रोक लगाए जाने के बाद संक्रमण की दहशत जेल में भी व्याप्त हो गई। बंदी और कैदियों को सुरक्षित करने के हर प्रयास जेल प्रशासन द्वारा किए जाने लगे। इन्हीं प्रयासों के बीच कुछ बंदियों ने खुद के साथ अपने साथियों का जीवन सुरक्षित करने के लिए जेल प्रशासन की मदद से पहले मास्क तैयार करने का काम शुरू किया और अब जेल में सैनिटाइजर गैलरी का निर्माण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 फीट लंबी इस गैलरी को लोहे के एंगल के सहारे मोटी पॉलिथीन लगाकर चारों ओर से ढंका गया है। गैलरी में 6 फव्वारा लगाने के साथ ही लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है। मशीन युक्त एक सैनिटाइजर टंकी पास में स्थापित की गई है। जिसका बटन दबाते ही सैनिटाइजर युक्त फव्वारा चलने लगता है। जेलर ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि इस गैलरी को बनाने में लगभग 10 हजार रुपये का खर्च आया है। सुबह, दोपहर और शाम को बंदियों व कैदियों को बैरकों से निकालकर इस गैलरी में 7-8 सेकेंड रोकने के बाद फिर बैरक भेजेगा। बताया कि सैनिटाइजर गैलरी बंदियों और जेल कर्मियों को संक्रमण से बचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed