{"_id":"6570bd694fcd28994a0e64de","slug":"desi-blade-will-fail-china-in-leather-cutting-unnao-news-c-221-1-uno1004-6789-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चमड़ा कटिंग में चाइना को फेल करेगी, देसी ब्लेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चमड़ा कटिंग में चाइना को फेल करेगी, देसी ब्लेड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अचलगंज (उन्नाव)। बंथर औद्योगिक क्षेत्र स्थित केएलसी (कानपुर-उन्नाव लेदर क्लस्टर डेवलपमेंट कंपनी) में बुधवार को दो दिवसीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन व उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें विभिन्न कंपनियों के उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। प्रदर्शनी में देसी उत्पादों की सराहना की गई। रुद्रा ब्लेड्स के ब्लेड और सिलाई की निडिल देखने को लोग उमड़े।
इंडियन फुटवियर कम्पोनेंट मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन की ओर से बुधवार को केएलसी कॉप्लेक्स में क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन केएलस की चेयरमैन व सुपर हाउस समूह के चेयरमैन मुख्तारुल अमीन ने किया।
अमीन ने कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में आत्म निर्भर हो रहा है। चमड़ा उद्योग में कच्चे माल और मशीनों के लिए विदेशों पर निर्भर थे। लेकिन आज अधिकांश वस्तुएं भारत में ही बनने लगी है। विदेशों की अपेक्षा स्वदेशी वस्तुओं की कीमतें कम होने के कारण हमारे उत्पाद भी कम लागत में तैयार हो रहे हैं। इससे हमारे उद्यमी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अन्य देशों से प्रतिस्पर्धा कर पा रहे है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में अकेले कानपुर चर्म उद्योग ने 600 करोड़ का निर्यात किया है। वर्तमान में चाइना के उत्पादों की मांग कम हुई है। इससे भारत को अपना निर्यात बढ़ाने का मौका मिल है। एसोसिएशन के डायरेक्टर शरद कांत वर्मा ने बताया कि कानपुर में यह 13वां सफल आयोजन है। जहां देश के विभिन्न स्थानों से सत्तर से अधिक चर्म उद्योग से जुड़े उत्पाद व अन्य सामग्री खरीदने और बेचने वाले उद्यमी एक ही छत के नीचे इकट्ठे हो रहे हैं।
-- -
उद्यमियों की बात
फोटो-30
रुद्रा ब्लेड्स एंड एजस लिमिटेड के मालिक मोहित तोमर ने बताया कि वह वर्ष 1990 से चमड़ा काटने की मशीन में लगने वाले ब्लेड और सिलाई की निडिल बना रहे है। बताया कि इसके पहले वह सारे उत्पाद चीन से आयात करने पड़ते थे। जोकि काफी महंगे होने के साथ अच्छी गुणवत्ता के भी नहीं थे। वहीं अब हमारे उत्पाद निश्चित गारंटी के साथ चीन से 60 प्रतिशत कम दामों में उपलब्ध हैं।
--
फोटो-31
क्रिस्टल ब्लेड्स प्राइवेट लिमिटेड की सोनी ने बताया कि उनकी कंपनी में सिलाई मशीन में लगने वाले पार्ट्स बनाए जाते हैं। जो कि पहले पेरिस और जर्मनी से आते थे, लेकिन अब वही हम विदेशों से चालीस प्रतिशत कम दामों पर यहीं उपलब्ध करा रहे। लोगों को भी हमारे उत्पाद पर विश्वास है।