फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya may come to inspect the works in the district

Unnao News: जिले में कामों को परखने के लिए आ सकते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Sat, 24 Aug 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya may come to inspect the works in the district
उन्नाव। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जिले में कामों को परखने के लिए आ सकते हैं। हालांकि अभी भ्रमण की तारीख तय नहीं है लेकिन प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन फाइलों को दुरुस्त करके कामों को तेजी से कराने में जुट गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के पास पिछले दिनों जो पत्र आया उसमें जिक्र है कि 21 अगस्त से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिलों का भ्रमण शुरू करने जा रहे हैं। इस पत्र के मिलने के बाद अफसरों में खलबली है। एडीएम ने अपर प्रभारी अधिकारी भूलेख, संग्रह अभिलेखागार सहित अन्य अधिकारियों को पत्र जारी किया। इसमें बताया कि डिप्टी सीएम के निजी सचिव का 12 अगस्त को पत्र मिला था। इसमें उनके जनपदों के दौरे का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री के संभावित दौरे में बिजली, सड़क, पानी, उद्योग आदि से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। इसके अलावा डिप्टी सीएम सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अभियान की भी समीक्षा कर सकते हैं। उपमुख्यमंत्री मलिन बस्तियों का भ्रमण भी कर सकते हैं। इसलिए दौरे की संभावनाओं को देखते हुए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं। सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि डिप्टी सीएम का दौरा प्रस्तावित है लेकिन अभी तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed