{"_id":"66688f6291c3cb640a02cda9","slug":"deploying-one-more-doctor-for-ultrasound-in-womens-hospital-unnao-news-c-221-1-uno1004-115566-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए एक और डॉक्टर की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए एक और डॉक्टर की तैनाती
Tue, 11 Jun 2024 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में तैनात डॉक्टर के अवकाश पर होने से चार दिन से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे थी। रोजाना महिला मरीजों और गर्भवतियों को परेशानी हो रही थी। समस्या को देखते हुए यहां एक और डॉक्टर की तैनाती की गई है।
जिला महिला अस्पताल में में रोजाना औसतन 400 महिलाएं मरीज व गर्भवती पहुंचती हैं। डॉक्टर कई मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सलाह देते हैं। लेकिन शुक्रवार से डॉक्टर अवकाश पर होने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे थे। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद मंगलवार को शासन स्तर से अल्ट्रासाउंड मशीन संचालन के लिए एक और महिला डॉक्टर तैनाती की गई है। प्रभारी सीएमएस डॉ. अरविंद आनंद ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कक्ष में डॉ. सीमा की तैनाती की तैनाती का निर्देश मिला है। बुधवार को वह पदभार ग्रहण कर लेंगी।