फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dengue, malaria outbreak increasing in the district, arrangements incomplete

Unnao News: जिले में बढ़ रहा डेंगू, मलेरिया का प्रकोप, इंतजाम अधूरे

Sat, 28 Sep 2024 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Dengue, malaria outbreak increasing in the district, arrangements incomplete
उन्नाव। जिले में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बीते 58 दिन में 27 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं और 24 लोगों को मलेरिया बुखार ने जकड़ा। स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों के साथ मिलकर स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाने की बात कह रहा है, लेकिन अभी तक यह खानापूरी तक ही सीमित है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में संक्रामक रोगियों की संख्या बढ़ रही है। रोजाना औसतन 400 बुखार पीड़ित मरीज जिला अस्पताल फिजीशियन के पास पहुंचते हैं। वहीं इमरजेंसी वार्ड में गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। बीते 58 दिन में (एक अगस्त से 27 सितंबर तक) जिले में 27 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 24 लोग मलेरिया की चपेट में आए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि लोगों को संक्रामक रोगों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार बुखार होने पर मरीजों के शरीर में प्लेटलेट्स तेजी से कम होती हैं, कमजोरी हो जाती है। शरीर में पानी की कमी होने पर बीमारी का जोखिम और बढ़ जाता है। बुखार, सिर दर्द, जोड़ों में दर्द, शरीर पर चकत्ते, रक्तस्राव, उल्टी, आंखों के पीछे दर्द जैसे कोई लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन

--
गर्भवती रखें विशेष सावधानी
गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। गर्भावस्था के दौरान शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से डेंगू की चपेट में आने की गुंजाइश अधिक रहती है। डॉक्टर बताते हैं कि गर्भवती को डेंगू एवं मलेरिया होना जच्चा और बच्चा दोनों के लिए जोखिम भरा होता है। गर्भवती के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या कम होने के करण रक्तस्राव की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कंट्रोल रूम को फोन कर लें मदद
संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए सीएमओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया। किसी प्रकार की समस्या होने पर मरीज 0515- 2840512 पर कॉल कर सकता। स्वास्थ्य टीम द्वारा मरीज की समस्या का समाधान किया जाएगा।

--
बोले जिम्मेदार
सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों को बुखार के मरीजों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को जांच का दायरा बढ़ाने का निर्देश दिया गया। संक्रामक रोग विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. अंकिता सिंह ने बताया कि संक्रमितों के घर के आसपास जांच के साथ कीटनाशक का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को लगातार संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed