{"_id":"650207fed233d1262d08e608","slug":"dengue-confirmed-in-nine-more-patients-suffering-from-fever-unnao-news-c-221-1-uno1003-2992-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बुखार पीड़ित नौ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बुखार पीड़ित नौ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में डेंगू मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में शहर के तीन बुखार मरीजों सहित जिले के नौ लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ ने संक्रमितों के घर के आसपास एंटीलार्वा छिड़काव कराने का निर्देश दिया।
बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग ने 58 बुखार मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा था। बुधवार को आई रिपोर्ट में जिले के नौ बुखार मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रामक रोग विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. अंकिता ने बताया कि संक्रमितों में शहर के शेखपुर में सात साल का बच्चा, तालिब सराय की 14 साल की किशोरी, लोकनगर में 17 साल के किशोर, बिछिया के उम्मीदखेड़ा और नथईखेड़ा के 20 साल के युवक, यहीं के भातखेड़ा के 52 वर्षीय वृद्ध, अचलगंज के गरहानरी में 20 साल के युवक, यहीं के 18 और 16 साल के युवा में डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि मरीजों की हालत सामान्य है।
सीएमओ डाॅ. सत्यप्रकाश ने पीड़ितों के घर के आसपास कीटनाशक छिड़काव कराने का निर्देश दिया है। अभी तक जिले में 69 मरीज डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुखार पीड़ित सात मरीजों को भर्ती कराया गया। सिंकदरपुर सरोसी निवासी राजेश (45) और उनकी (16) साल की बेटी आंचल को कई दिनों से बुखार आ रहा था। बुधवार को हालत बिगड़ने पर निखिल ने पिता और बहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बिहार के हर्षित (13), दयाल खेड़ा की सिमरन (15), निद्धाखेड़ा की शशि (18), हिम्मतखेड़ा के देवीदीन की तीन साल की बेटी शीला और बसीरतगंज की रेखा (35) का इलाज चल रहा है।