{"_id":"5fc2fc89d1f55b0f269c1a5c49505cfc","slug":"death-to-come-together-and-pass-the-tests-reported-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ पहुंची मौत और परीक्षा में पास करने की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ पहुंची मौत और परीक्षा में पास करने की सूचना
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कस्बे के एक युवक की कानपुर में एक सड़क हादसे में मौत और उसके पीडब्ल्यूडी जेई की इंट्रेंस परीक्षा में पास होने की एक साथ पहुंची। होनहार की मौत की सूचना से परिजनों में मातम मच गया।
विज्ञापन
मालूम हो कि कस्बा निवासी विकास दीक्षित (19) पुत्र अशोक कुमार दीक्षित शुक्रवार रात को एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने कानपुर गया था। जहां रात को ही मार्ग दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि वह अपने परिवार में दो भाईयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई आकाश दीक्षित प्राईवेट नौकरी करके अपने छोटे भाई की पढ़ाई करा रहा था। बड़े भाई ने यह ठाना था कि जब तक छोटे भाई को नौकरी नहीं मिल जाती तब तक वह शादी नहीं करेगा। शनिवार को अचानक उसकी दुर्घटना में मौत व अवर अभियंता पद भाई के चयन होने की खबर खबर एक साथ उसके घर पहुंची तो परिवार के लोग सन्न रह गए। सभी का रो-रोकर बुराहाल रहा।
विज्ञापन