{"_id":"5f401b288ebc3e3cbc6c7980","slug":"death-of-two-factory-workers-due-to-illness-demonstration-for-compensation-unnao-news-knp578087820","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से दो फैक्टरी श्रमिकों की मौत, मुआवजे के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से दो फैक्टरी श्रमिकों की मौत, मुआवजे के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
बंथर औद्योगिक क्षेत्र स्थित चर्म इकाई में श्रमिक श्रीराम की मौत पर मुआवजा की मांग करते परिजन।
- फोटो : UNNAO
सोनिक/अचलगंज(उन्नाव)। सदर कोतवाली क्षेत्र के दही चौकी व बंथर औद्यौगिक क्षेत्र स्थित दो चर्म इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकों की बीमारी से मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग कर फैक्टरी गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस के अलावा सदर विधायक व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता की। प्रबंधतंत्र द्वारा मुआवजा देने पर हामी भरने के बाद परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार को चले गए।
घटना-1
अचलगंज थाना क्षेत्र ओरहर गांव निवासी राजू (45) पुत्र लल्लू पिछले छह वर्ष से दही चौकी स्थित एक चर्म इकाई में काम कर रहा था। लगभग एक माह से वह बीमार चल रहा था। गुुरुवार को उसके सीने में तेज दर्द होने पर बिछिया सीएचसी दवा लेने पहुंचा। वहां से घर लौटने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने शुक्रवार को फैक्टरी गेट पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। चौकी प्रभारी अमित सिंह पहुंचे और फैक्टरी मैनेजर अतुल सिंह से वार्ता की। जिस पर एक लाख रुपये में समझौता हो गया। मैनेजर की ओर से 5 हजार रुपये नगद अंतिम संस्कार के लिए दिए गए, जबकि मंगलवार को 95 हजार की चेक देने की बात कही। जिस पर परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार को चले गए। मृतक की पत्नी खुन्ना का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना-2
सदर कोतवाली क्षेत्र के हिंदूखेड़ा गांव निवासी 58 वर्षीय श्रीराम पिछले 10 साल से अचलगंज के बंथर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक चर्म इकाई में श्रमिक था। शुक्रवार को काम के दौरान अचानक सीने मेें तेज दर्द उठने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन ग्रामीणों के साथ फैक्टरी पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर अचलगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराने की कोशिश शुरू की। इसी दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष विजय त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और फैक्टरी प्रबंधन से मुआवजा को लेकर वार्ता की। प्रबंधन की ओर से 5.10 लाख रुपये की चेक मृतक की पत्नी पार्वती को देने की बात कही गई। जिस पर परिजन शांत हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक श्रीराम दो भाइयों में छोटा था। लगभग 15 साल पहले बड़े भाई श्रीकृष्ण की भी बीमारी से मौत हो गई थी। श्रीराम की मौत से पत्नी पार्वती व चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।