फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   death of the young man, the mother gave a complaint against the JCB operator

Unnao News: युवक की मौत में, मां ने जेसीबी संचालक के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 25 Jun 2023 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
death of the young man, the mother gave a complaint against the JCB operator
औरास। गांव से दूर एक गड्ढे में मृत मिले युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटें और पसलियां टूटी होने की पुष्टि के बाद मां ने जेसीबी संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। युवक जेसीबी संचालक से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। औरासा थाना के बहादुरपुर खंझड़ी निवासी जयपाल यादव (35) शुक्रवार शाम चार बजे गांव के पास रहने वाले एक जेसीबी संचालक से अपनी बाइक लेने और उसकी बाइक देने की बात कहकर घर से निकला था। शनिवार सुबह उसका शव संडीला-चकलवंशी मार्ग के किनारे नयनखेड़ा गांव पास गड्ढे में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में उसकी पसलियां टूटीं और शरीर में कई गंभीर चोटें होने की पुष्टि हुई। रविवार को मृतक की मां रामदेवी ने जेसीबी संचालक के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन


जमीन के विवाद में भिड़े दो पक्ष, छह घायल

गंजमुरादाबाद। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम महोलिया में जमीन के विवाद में दो परिवारों में लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों से दो युवतियों सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम महोलिया निवासी चांद मियां और पड़ोसी वसी रजा के बीच काफी समय से जमीन विवाद चला आ रहा है। रविवार को अचानक दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। झगड़े में एक पक्ष के चांद मियां और उनकी पत्नी शहजहां बेगम के साथ दो पुत्रियां सोनी व शबीना घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से वसी रजा और उनके भाई महबूब रजा चुटहिल हो गए। घायलों में चांद मियां और उनकी पत्नी शहजहां बेगम व महबूब रजा की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बेहटामुजावर थाना प्रभारी रमेश चंद्र साहनी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed