फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Death is better than the path of unrighteousness, Imam had given the message

Unnao News: अधर्म के रास्ते से बेहतर मौत, इमाम ने दिया था पैगाम

Sun, 17 Aug 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 17 Aug 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Death is better than the path of unrighteousness, Imam had given the message
फोटो-9-  मजलिस को संबोधित करते मौलाना वकार रिजवी। संवाद
सफीपुर (उन्नाव)। करबला में 71 साथियों समेत शहीद मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन के चेहल्लुम के मौके पर मजलिस का आयोजन किया गया। साथ ही जुलूस निकाल ताजिए करबला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला हाताबाजार स्थित महमूद अहसन के इमामबाड़े में आयोजित मजलिस को संबोधित करते मौलाना वकार रिजवी ने कहा कि इमाम ने शहादत देकर इतना बड़ा पैगाम दिया कि अधर्म के मार्ग पर चलने से बेहतर मौत है। इमाम हुसैन शहीद होकर भी जिंदा है और अधर्मी शासक यजीद का नाम लेने वाला तक कोई नहीं है। मजलिस के बाद विभिन्न शहरों से आए शायर शाहनवाज खान, डॉ. नायाव, नवाब, इफहाम व मोहान के अजहर ने भी शहीदों की शान में नौहे पढ़े।
विज्ञापन

संचालन जाहिद काजमी ने किया। मजलिस के बाद अंजुमन इमामिया ने ताजिए का जुलूस उठाया, जिसे कस्बे के विभिन्न रास्तों से गुजार कर करबला पहुंचाया गया। जहां ताजिए सुपुर्द-ए-खाक किए गए। आयोजक गुफरान अली व सैफी ने प्रसाद बांटा। इसी तरह ब्लाक मियागंज में इमाम हुसैन सहित 72 शहीदों के चेहल्लुम के मौके पर ताजिए जुलूस उठाकर करबला तक ले जाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस के दौरान अंजुमन के सदस्यों ने नौहे पढ़ते हुए मातम किया। जुलूस विभिन्न मोहल्लों से गुजरकर रात करीब आठ बजे गांव के बाहर करबला पहुंचा, जहां ताजिए दफन किए गए। इस मौके पर हाफिज गुलाम शहीद, शरीफ आलम, मईनुद्दीन, रियाज, मकसूद, तालिब हुसैन, यादगार, आकिल खान, मुजीब खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed