फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   dealers meet with sp

व्यापारियों ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

Sat, 08 Aug 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 08 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
dealers meet with sp
उन्नाव। व्यापारिक प्रतिष्पर्धा के चलते दो व्यापारियों में हुए विवाद में वकीलों के बाद अब व्यापारियों ने भी एकता दिखाई है। व्यापारियों के झगड़े में एक की पैरवी करने पहुंचे एक वकील की पिटाई होने के बाद कचहरी के अधिवक्ताओं ने बुधवार को एसपी कार्यालय का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की थी। इसके बाद अब व्यापारियों ने एकजुट होकर किसी एक के पक्ष में नहीं बल्कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के मोहल्ला एबी नगर निवासी दीपक व पड़ोसी दुकानदार ज्ञानशंकर तिवारी के बीच व्यापारिक प्रतिस्पर्धा को लेकर धक्कामुक्की हो गई थी। इसमें एक व्यापारी की ओर से पैरवी करने पहुंचे एक वकील को भी कुछ लोगों ने पीट दिया था। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और वकीलों ने लामबंद होकर बुधवार को एसपी कार्यालय का घेराव कर वकील से मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी करने की मांग की थी। मामले को बढ़ता देख शुक्रवार को व्यापारी भी लामबंद हुए और उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व व्यापारियों ने एसपी से मिलकर किसी दबाव में न आकर दोनों पक्षों की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा व्यापारियों ने बिना जांच के किसी की भी गिरफ्तारी न करने की अपील की। इस दौरान इश्तियाक गौरी, अजीत पाल सिंह, नवीन तिवारी, शैलेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, संजय शुक्ला, मुन्नूलाल कुशवाहा, रमाशंकर कुशवाहा, देवकांत जौहरी, अजय श्रीवास्तव, इकराम मोहम्मद फरीदी, सुरेंद्र, साहिल, संजय त्रिपाठी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट....
तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे वकील
उन्नाव। वकील के साथ हुई मारपीट के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन के बाद वकीलों ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक हड़ताल की घोषणा की थी। इसी क्रम में शुक्रवार को भी लगातार तीसरे दिन वकील हड़ताल पर रहे। कचहरी में मामलों की सुनवाई न हो पाने के कारण वादकारियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed