फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of youth returning from Ludhiana found hanging

Unnao News: लुधियाना से लौटने युवक का फंदे से लटका मिला शव

Sun, 11 Jun 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 11 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth returning from Ludhiana found hanging
फोटो-8
विज्ञापन

परिचय- पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक संतकुमार के परिजन।
-----------------------
लुधियाना से लौटने युवक का फंदे से लटका मिला शव
दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुई पुलिस ने की जांच
पत्नी के मुताबिक शराब का लती था, हो रही तफ्तीश
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरवा। पल्हरी गांव में लुधियाना में रहने वाले फैक्ट्री श्रमिक का शव घर के अंदर शर्ट के फंदे से लटका मिला। वह तीन दिन पहले ही घर आया था। घटना के समय पत्नी खेत गई थी। दोपहर को लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी देर दस्तक देने पर भी नहीं खोला तो दीवार के एक गड्ढे से झांक कर देखा तब घटना की जानकारी हुई। पत्नी ने शराब का आदी होने और आत्महत्या की बात बताई है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की बात कह रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पल्हरी निवासी संतकुमार (32) शनिवार को घर पर अकेला था। पत्नी शशि बच्चों के साथ खेत गई थी। दोपहर बाद घर आई तो दरवाजा अंदर से बंद था। दस्तक देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो कमरे की दीवार में बने एक गड्ढे से झांककर देखा तो संतकुमार का शव शर्ट के फंदे से कुंडे में लटकता पाया। जानकारी पर मोहल्ले के लोगों का मजमा लग गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके बाद दीवार को तोड़कर सभी अंदर पहुंच और शव नीचे उतरा गया। पत्नी शशि ने बताया कि पति संतकुमार शराब का लती था। वह पंजाब के लुधियाना स्थित एक लोहा फैक्टरी में काम करता था। पति की आदतों में सुधार न होने वह खुद चंडीगढ़ में बहन के पास रहकर खाना बनाने का काम करती और बच्चों आर्यन (10) व आंचल (12) को पढ़ाती भी है। स्कूल में छुट्टी होने से बच्चों के साथ तीन जून को वह गांव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात जून को पति भी गांव आया था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से मां कुसमा और बच्चों में आर्यन (10) और आंचल (12) बेहाल हैं। अपराध निरीक्षक राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed