फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of woman and girl found hanging from noose

दो जगह फंदे से लटके मिले महिला व युवती के शव

Sun, 26 Jun 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of woman and girl found hanging from noose
नवाबगंज/सोनिक। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में महिला व युवती के शव घर में फंदे से लटकते मिले।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शीतलगंज निवासी मूल रूप से सिक्किम की रहने वाली रेखा लींबो (24) के पति शिवा राजपूत ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसका रेखा से संपर्क हुआ था। प्रेम प्रसंग होने पर दोनों शादी के लिए राजी हो गए। अक्तूबर 2021 में शिवा सिक्किम पहुंचा। रेखा के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई। बालिग होने पर दोनों की शादी कराई थी।
रविवार को वह नौकरी करने कानपुर गया था। वहीं सास ऊषा भी बाहर गई थी। शाम करीब छह बजे सास लौटी तो रेखा का शव लटका देखकर दंग रह गईं। पुलिस के मुताबिक रेखा ॉनलाइन फ्री फायर खेल की शौकीन थी। कोतवाली निरीक्षक जेबी सिंह ने बताया कि मौत के पीछे फ्री फायर खेल ही मुख्य वजह लग रही है।
विज्ञापन

उधर दही थानाक्षेत्र के गांव कलंदर खेड़ा मजरा रायपुर बुजुर्ग में गंगाराम पाल की बेटी शिल्पी (18) का शव घर के अंदर कमरे में दुपट्टे से फंदे लटकता मिला। परिजन रिश्तेदारी में तेरहवीं में शामिल होने गए थे। युवती घर पर अकेली थी। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed