{"_id":"661ec98dee1ed638a50056a1","slug":"dead-body-of-truck-cleaner-found-hanging-in-the-garden-unnao-news-c-221-1-uno1001-113082-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रक क्लीनर का बाग में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रक क्लीनर का बाग में फंदे से लटका मिला शव
Wed, 17 Apr 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। शहजादखेड़ा निवासी ट्रक क्लीनर का शव गांव से 500 मीटर दूर रेलवे लाइन किनारे एक बाग में पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
अजगैन कोतवाली की ग्रामसभा बिचपरी के मजरा शहजादखेड़ा निवासी शशिकुमार उर्फ पुत्तीलाल का बड़ा बेटा विशाल (18) ट्रक में क्लीनर था। मंगलवार सुबह उसका शव गांव से 500 मीटर दूर लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग किनारे स्थित एक बाग में बबूल के पेड़ में गमछे के फंदे से लटका मिला।
खेत जा रही मृतक की बहन कमला और खुशबू ने शव देखा तो परिजनों को बताया। पूछताछ में पुलिस को पिता शशिकुमार ने बताया कि बेटा ट्रक क्लीनर था। सोमवार रात वह शराब के नशे में घर पहंचा था। इससे उसे डांटा गया था। इसके बाद वह बिना बताए घर से चला गया था।
विज्ञापन
कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है। जांच चल रही है। आगे पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
--
चार दिन बाद है बहन की शादी, मातम में बदलीं खुशियां
मृतक की बहन कमल की शादी 21 अप्रैल को होनी है। घर में खुशियों का माहौल था। तैयारियां चल रही थीं। अचानक इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। खुशियां मातम में बदल गईं।