फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of missing youth found in canal on third day

Unnao News: लापता युवक का तीसरे दिन नहर में मिला शव

Tue, 08 Oct 2024 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found in canal on third day
सोनिक। लापता युवक का तीसरे दिन 42 किलोमीटर दूर दही थानाक्षेत्र के मुर्तजानगर से निकली शारदा नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को निकलवाया। जेब में एक मोबाइल फोन और तीन रुपये मिले। मोबाइल के सिम से उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन

सफीपुर कस्बे के मोहल्ला सरायसूबेदार पूर्वी निवासी अंकित (19) पुत्र पदम पिता के साथ लकड़ी का काम करता था। पांच अक्तूबर को किसी का फोन आने के बाद वह घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

छह अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई। सभी तलाश कर रहे थे कि सोमवार को उसका शव घटना स्थल से करीब 42 किलोमीटर दूर दही थानाक्षेत्र के मुर्तजानगर स्थित शारदा नहर में उतराने की सूचना मिली। शव मिलने से परिजन बेहाल हो गए। वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पहचान की। मृतक के छोटे भाई अनुराग ने बताया कि एक महीने पहले ही मां पद्मावती की मौत हुई थी। अंकित तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। ग्रामीणों में चर्चा है कि पिता-पुत्र में विवाद भी हुआ था। लेकिन अभी सही पता नहीं चला है। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि कोई आरोप नहीं है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चोरी की योजना बनाते दो गिरफ्तार
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के पुछड़ा चौराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार जोधाखेड़ा निवासी अतुल सिंह और खेरवा अलादादपुर के लवकुश सिंह को पकड़ा। जामा तालशी में उनके पास से चोरी करने के सामान में सरिया के दो टुकड़े, एक छेनी, चाकू और हथौड़ी मिली। पूछताछ में चोरी की योजना बनाने की बात स्वीकार की। इस पर दोनों को जेल भेजा गया। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया की दोनों युवक चोरी की योजना बना रहे थे। उन्हें जेल भेजा गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed