{"_id":"658f0fd07730bb7834088cea","slug":"dead-body-of-innocent-child-found-in-canal-under-mysterious-circumstances-unnao-news-c-221-1-sknp1054-7874-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रहस्यमय हालात में लापता मासूम का नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रहस्यमय हालात में लापता मासूम का नहर में मिला शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरास। खड़वल गांव में एक साल के बच्चे को घर में सोता हुआ छोड़कर सुबह पांच बजे खेत गई महिला आधे घंटे बाद लौटी तो बच्चा लापता था। तलाश की तो घर से करीब पांच सौ मीटर दूर माइनर नहर में मृत मिला।
खड़वल गांव निवासी विजेंद्र पाल लखनऊ के एक होटल में नौकरी करता है। घर में पत्नी राधा एक साल के बेटे शिवांश के साथ थी। राधा के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह खेत गई थी। करीब आधे घंटे बाद लौटी और घर के काम में लग गई। करीब छह बजे नजर पड़ी तो बेटा बिस्तर पर नहीं था।
रहस्यमय हालात में लापता हुए बच्चे के घर में न होने से वह बेहाल हो गई। घर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की तो घर से करीब 500 मीटर दूर नहर माइनर में उसका शव मिला। कार्यवाहक थानाध्यक्ष इरशाद अली ने बताया परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
--
उठ रहे सवाल, एक साल का बच्चा नहर तक कैसे पहुंचा
घर पर राधा के अलावा कोई नहीं था तो एक साल का मासूम नहर माइनर तक कैसे पहुंचा। ग्रामीणों में चर्चा है कि किसी न किसी ने उसे वहां तक अवश्य पहुंचाया। बेटे की मौत की खबर सुन पिता भी होटल से घर आ गया। लेकिन पति पत्नी ने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। दोनों का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था।
--
माता-पिता से अलग रहता है विजेंद्र
विजेंद्र पत्नी और बच्चे के साथ गांव में ही अलग घर बनाकर रहता था। पिता धनीराम और मां सुखदेई दूसरे मकान में रहते हैं। बड़ा भाई रजनीश भी अपने परिवार के साथ अलग रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि शव मिलने के चार घंटे बाद विजेंद्र लखनऊ से घर आ गया था। इसके बावजूद पुलिस को सूचना देना मुनासिब न समझा। इसको लेकर भी ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं होती रही।