{"_id":"653ea3671b23cd095f0bcb4b","slug":"dead-body-of-an-old-monk-found-hanging-from-a-tree-unnao-news-c-221-1-sknp1054-5138-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वृद्ध संन्यासी का पेड़ में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वृद्ध संन्यासी का पेड़ में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
पाटन। खेत में कुटी बनाकर रह रहे वृद्ध संन्यासी का शव खेत के पास आम के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला।
परिजनों ने पड़ोसी गांव निवासी लोगों पर जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बिहार थानाक्षेत्र के ठोकरेपुर गांव निवासी विश्राम यादव (70) गांव के बाहर अपने खेत में कुटिया बनाकर साधु वेष धारण कर रहता था। रविवार सुबह उसका शव उसी कुटिया के पास आम के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका मिला।
ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। मृतक की पत्नी रामकली ने बताया कि दो साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद की घटना में पुलिस ने उसे और उसके बेटे को जेल भेज दिया था। उस दौरान पड़ोसी गांव निवासी एक व्यक्ति ने पति विश्राम को झांसा देकर आठ लाख रुपये में डेढ़ बीघा जमीन की अपने नाम रजिस्ट्री करा ली थी।
इसके बाद उसने रुपया भी नहीं दिया। आरोप है कि पति के लगातार रुपये मांगने पर फंदे से लटका कर मार दिया। मृतक के तीन बेटे और दो बेटी हैं। सभी का विवाह हो चुका है।
विज्ञापन
बिहार थाना प्रभारी शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।