फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of a young man who went out to take medicine was found in the field

दादी की दवा लेने निकले युवक का शव धान के खेत में मिला

Fri, 02 Sep 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who went out to take medicine was found in the field
गंजमुरादाबाद। बीमार दादी के लिए बुखार की दवा लेने निकला युवक घर नहीं लौटा। दूसरे दिन उसका शव गांव के बाहर धान के खेत में मिला। शरीर में चोट के निशान नहीं हैं, लेकिन मुंह से खून निकला रहा था। घटनास्थल पर उसकी साइकिल गायब है। पुलिस ने आसपास जानकारी की तो पता चला कि वह नशे की हालत में देखा गया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बेहटामुजावर थानाक्षेत्र की ग्रामसभा शादीपुर के मजरा लोकईखेड़ा निवासी अनिल कुमार रावत (19) के माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। वह दादी रामप्यारी (65) के साथ रहता था। दादी को काफी समय से बुखार आ रहा था। बुधवार दोपहर वह दादी की दवाई लेने के लिए साइकिल से गौरियाकला स्थित मेडिकल स्टोर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से घर नहीं लौटा। दादी ने गांव के लोगों के साथ तलाश शुरू की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लगा। गुरुवार सुबह दादी रामप्यारी ने थाने में सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। इसी दौरान दोपहर बाद करीब दो बजे गांव से तीन किमी दूर धान के खेत में अनिल का शव पड़ा मिला। उसकी साइकिल नहीं मिली है। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि शरीर में चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिना दादी के बुढ़ापे का सहारा
माता पिता की काफी समय पहले बीमारी से मौत हो जाने से वह दादी के बुढ़ापे का सहारा था। उसका अभी विवाह नहीं हुआ था। आधा बीघा जमीन के सहारे व अपना और दादी का जीवन यापन कर रहा था। लेकिन अब पौत्र की मौत के बाद दादी बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed