{"_id":"64ce9f9f5a9c18684d0f9c24","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-unnao-news-c-221-1-sknp1054-1486-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजन बोले- मानसिक बीमार था, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजन बोले- मानसिक बीमार था, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sun, 06 Aug 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:44 AM IST
सार
थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया की मृतक के पिता ने मानसिक बीमार होने की बात बताई है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फांसी का फंदा
- फोटो : फांसी का फंदा
विस्तार
उन्नाव जिले में बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के मलुहाखेड़ा गांव में किशोर का शव गांव के बाहर बबूल के पेड़ में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने मानसिक बीमार होने की बात है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
बारासगवर थानाक्षेत्र के मलुहाखेड़ा निवासी गंगाराम का बेटा वीरेंद्र (19) शनिवार दोपहर लगभग दो बजे घर से बिना बताए निकला था। कुछ देर बाद लोगों ने उसका शव गांव के बाहर बबूल के पेड़ में रस्सी के फंदे से लटका देखा। जानकारी पर घरवाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
परिजनों के अनुसार वीरेंद्र मानसिक बीमार था और दो साल से उसका इलाज चल रहा था। मृतक का पिता गंगाराम खेती कर परिवार का पालन पोषण करता है। वह चार भाई बहनों में छोटा था। बेटे की मौत से मां राजरानी और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया की मृतक के पिता ने मानसिक बीमार होने की बात बताई है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।