{"_id":"68b891da2bcff5e7a6014259","slug":"dead-body-of-a-girl-found-in-a-lake-not-identified-unnao-news-c-221-1-uno1001-136487-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: झील में मिला युवती का मिला शव, पहचान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: झील में मिला युवती का मिला शव, पहचान नहीं
विज्ञापन
पुरवा। लंगरपुर गांव के पास झील में युवती का शव मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव निकालवाया। सीओ ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। शव कई दिन पुराना होने से पहचान नहीं हो पाई है।
पुरवा कोतवाली के लंगरपुर निवासी लक्ष्य रावत गांव के बाहर झील में सिंघाड़ा की फसल लगाते हैं। बुधवार दोपहर करीब एक बजे श्रमिक दीपक और राकेश झील की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पानी में करीब 30 साल की युवती का शव उतराता देखा। मजदूरों ने लक्ष्य को सूचना दी। सूचना पर सीओ तेजबहादुर सिंह, कोतवाल अमरनाथ यादव फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। शव निकलवाया गया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हो पाई।
युवती लाल रंग की प्रिंटेट कुर्ती, काले और लाल रंग की प्रिंटेट लैगी पहने है। बाएं हाथ में कड़ा भी है। सीओ तेज बहादुर सिंह ने बताया कि झील में मिला शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, अभी सफलता नहीं मिली है। जांच में सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।