फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body found in wheat field of father who came to daughter's house

Unnao News: बेटी के घर आए पिता का गेहूं के खेत में मिला शव

Thu, 29 Dec 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in wheat field of father who came to daughter's house
मौरावां। असरगरगंज गांव के बाहर गेहूं के खेत में गुरुवार को एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। खेत गए लोगों ने शव देख सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम को भेजा। रिपोर्ट में आहार नली के अंदर कीचड़ भरने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र की ग्रामसभा पकरा खुर्द के मजरे लालाखेड़ा निवासी गुरू प्रसाद यादव (55) 26 दिसंबर को मौरावां थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर के मजरे अमीरगंज में रहने वाली बेटी नीरजा कुमारी के घर आया था। वह कुछ देर बेटी के घर में रुकने के बाद असगरगंज गांव की बाजार घूमने की बात कहकर निकल गया।
विज्ञापन

इसके बाद घर नहीं लौटा। फोन न रखने के कारण बेटी ने सोचा पिता घर लौट गए होंगे। गुरुवार सुबह शव असगरगंज गांव निवासी जगन्नाथ के गेहूं के गीले खेत में पड़ा मिला। शव खेत में पड़े होने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर शव पड़ा होने की सूचना पर मृतक का दामाद शिवपाल सिंह यादव भी पहुंचा और ससुर के रूप में शव की पहचान की। किसी का कोई आरोप न होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पति की मौत पर पत्नी रामावती, बच्चों में अनिल और सुनील बेहाल हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि मृतक के दामाद की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed