फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead bodies found hanging from the noose of three including teenager and youth

Unnao News: किशोरी और युवक सहित तीन के फंदे से लटके मिले शव

Sun, 21 May 2023 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies found hanging from the noose of three including teenager and youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। घरेलू कलह से परेशान अलग-अलग थानाक्षेत्रों में किशोरी और युवक सहित तीन ने फंदे से लटककर जान दे दी। तीनों शवों के फंदे से लटकने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों ने घर का ही आपसी विवाद बताया। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें फांसी (हैंगिंग) की पुष्टि हुई।

घटना-एक
एक महीने से घर से दूर रह रहे युवक का शव लटका मिला
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव पथरहा निवासी राजकिशोर (45) परिवारिक कलह से परेशान होकर एक महीने पहले आसीवन थानाक्षेत्र के मुंशीगंज गांव में बनी एक मजार के पास रहने लगा था। शुक्रवार रात गांव के बाहर राजू तिवारी की आम की बाग में आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से उसका शव लटका मिला। पते की जानकारी होने से लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोई आरोप प्रत्यारोप न होने से शव का पोस्टमार्टम कराया। लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी चुनौती निवासी मृतक के साढ़ू रामकृष्ण के बेटे प्रमोद ने बताया कि मृतक राजकिशोर चार भाईयों में सबसे छोटे थे। लेकिन भाईयों में आपसी विवाद के चलते वह घर छोडर्क चले गए थे। मृतक की पत्नी रामकुमारी बीमार रहती हैं साथ ही चलने में भी असमर्थ हैं। दो बेटों में अंकुश और अंकुल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेटी अंकिता घर पर मां के साथ रहती है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना-दो
मानसिक परेशान युवक का शव फंदे से लटका मिला
औरास। थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी रंजीत कश्यप (24) मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। छह महीने पहले वह गांव आया था। पिता बुधई की 15 और माता कम्मों की पांच साल पहले मौत हो जाने से वह अकेले रहता था। शनिवार भोरपहर खेतों की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर मुरली के आम की बाग में उसका शव गमछे के फंदे से लटकता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृतक के चाचा गुड्डू ने आत्महत्या करने की तहरीर दी है। बताया कि मुंबई से लौटने के कुछ दिन बाद से रंजीत मानसिक रूप से परेशान रहता था। आत्महत्या का और क्या कारण हो सकता है इसकी जानकारी नहीं है। वह अविवाहित था। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया मृतक के चाचा की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना- तीन
घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव कटरी तोरणा निवासी शिवकुमार की बेटी कोमल (17) का शव शुक्रवार देर शाम कमरे के अंदर धन्नी पर दुपट्टे से फंदे पर लटका मिला। पिता ने बेटी का शव देखा तो वह बेहाल हो गया। पिता ने पुलसि को बताया कि शुक्रवार को वह बाजार गया था। पत्नी खेत गई थी। घर में दो छोटे बेटे व बेटी कोमल थी। देर शाम वह जब वह घर लौटा तो देखा कोमल का शव फंदे पर लटक रहा था। उसके छोटे भाई बहन घर के बाहर खेल रहे थे। बेटी का शव देख उसके होश उड़ गए। पुलिस ने जंाच की और शव का पोस्टमार्टम कराया। कोमल की मौत से परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed